logo

पाकुड़ पहुंचे झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष, पुलिसकर्मियों की समस्याओं से हुए अवगत

pakud_police1.jpg

पाकुड़ 
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू अपनी पूरी टीम के साथ गुरुवार को पाकुड़ पहुंचे। जहां उन्होंने न्यू कलेक्टरेट चौक पर स्थापित शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं उनके साथ आए संगठन के महामंत्री संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात की। इस दौरान अध्यक्ष राहुल मुर्मू ने बताया कि हमारी संगठन की केंद्रीय टीम श्रावणी मेले को लेकर संथाल परगना के भ्रमण पर निकली है। देवघर, बासुकीनाथ, दुमका का दौरा का आज हम पाकुड़ आए हैं। हम अपने पुलिस एसोसिएशन के सदस्यों का सुख-दुख जानने और समझने आए हैं। उन्होंने बताया कि पाकुड़ उनका गृह जिला है।

शहीद जवानों की भी प्रतिमा लगे

यहां वो अपने संगठन के अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानेंगे और उसका निदान कराने के लिए अधिकारियों के समक्ष उनकी बातों को रखेंगे। अधिकारी के स्तर से समस्या का निदान होता है तो ठीक है, नहीं तो वो सरकार के स्तर तक उनकी बातों को रख कर निराकरण कराने का काम करेंगे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पाकुड़ में शहीद एसपी की प्रतिमा यहां लगी है,  हमारी भी मांग होगी कि यहां शहीद एसपी के साथ शहीद जवानों की भी प्रतिमा लगे। यह मांग हम पाकुड़ पुलिस अधीक्षक और सरकार से भी करेंगे। संगठन के अध्यक्ष, संगठन मंत्री के पाकुड़ पहुंचने पर पाकुड़ पुलिस एसोसिएशन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पाकुड़ पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाशीष कुमार, सचिव सुराय तापे, कोषाध्यक्ष अनंत राम और संयुक्त मंत्री मंगल किस्कू मौजूद रहे।

Tags - Jharkhand Police Association Pakur SP Jharkhand Police