logo

गिरिडीह : दीपावली-छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, बिहार चुनाव को लेकर सीमावर्ती थाने सतर्क

snuser6yunw.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण और आगामी दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसपी डॉ. विमल कुमार ने की। इसमें सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना व ओपी प्रभारी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में एसपी ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज लंबित मामलों की समीक्षा की और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि पुराने मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण तभी संभव है, जब थाना स्तर पर लगातार सक्रियता बनी रहे। बैठक में हत्या, चोरी, सड़क दुर्घटनाओं और महिलाओं से संबंधित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए, क्योंकि महिला सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।
आगामी त्योहारों को देखते हुए विधि-व्यवस्था की तैयारियों पर भी विशेष रूप से चर्चा हुई। एसपी ने कहा कि दीपावली और छठ पर्व के दौरान किसी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष पेट्रोलिंग की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों को आम लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखने और शांति-व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। बताया गया कि गिरिडीह जिले की कई सीमाएं बिहार से जुड़ी हैं। इसे देखते हुए सीमावर्ती सभी थाना क्षेत्रों को विशेष सतर्कता बरतने और हर गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।



 

Tags - Jharkhand News updates jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand news updates latest Jharkhand News latest Giridih News Giridih News Updates Giridih News updates Giridih Updates Giridih News in hindi