logo

सरायकेला में रामनवमी को लेकर पुलिस ने विभिन्न अखाड़ों का किया निरिक्षण

undyn.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में स्थित विभिन्न रामनवमी अखाड़ों का चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा ने निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने झिमरी के हाटतोला स्थित बजरंगबली अखाड़े का भी जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, पिछले साल रामनवमी के बाद झिमरी में लड़की भगा लेने के मामले को लेकर झड़प हुई थी, जिसमें कुछ घर और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था और पुलिस के जवान भी घायल हुए थे। इसके बाद लगभग दो महीने प्रशासन की सतत निगरानी में इलाके में आपसी भाईचारा कायम रहा। इस वजह से प्रशासन इस साल किसी भी तरह के जोखिम से बचना चाहती है, ताकि कोई भी उन्माद दोबारा उत्पन्न न हो।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि रामनवमी में निकलने वाले जुलूस के मार्ग का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा समिति को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जा सके। झिमरी में हुए पिछले झड़प के संबंध में उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और कोई भेदभाव नहीं है। लोग घटना से सबक सीख चुके हैं और इस बार आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का निर्णय लिया है। पुलिस अधिकारी ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रभु श्री राम के मार्ग पर चलने से क्षेत्र में निश्चित रूप से विकास होगा।

 

Tags - Saraikela Kharsawan Ramnavami 2026 Ramnavami festival security Saraikela Chandid Police inspection Ramnavami Bajrangbali Akhara Saraikela Ramnavami procession safety measures Jharkhand festival police supervision Preventing festival violence Saraike