नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के आमडापाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 42 क्विंटल अवैध कोयला और 16 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। यह कार्रवाई आमडापाड़ा थाना क्षेत्र से की गई। पुलिस ने जब्त किए गए कोयले को संबंधित कोल कंपनी को सौंप दिया है। इस कार्रवाई से कोयला माफिया में हड़कंप मचा हुआ है और वहां भय का माहौल बन गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी कोयला माफिया को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। मौके का फायदा उठाकर अपराधी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई जारी रहेगी और सभी दोषियों को पकड़ा जाएगा।
