logo

विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल ले गयी पुलिस

विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल ले गयी पुलिस

रांची 

चतरा विधानसभा से लोजपा (आर) के विधायक जनार्दन पासवान के अपह्रत बेटे को रांची पुलिस ने सकुशल ढूंढ़ निकाला है। फ़िलहाल पुलिस विधायक के बेटे सौरव को मेडिकल के लिए रांची सदर अस्पताल लेकर गयी है। गौरतलब है कि एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर मारपीट के बाद कुछ लोगों के द्वारा चतरा विधायक के बेटे को गाड़ी में जबरन बिठाकर ले जाया गया था। इस मामले में कुछ ही घंटों में रांची पुलिस ने विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र सौरव को सकुशल बरामद कर लिया। रांची पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रतर विधिसम्मत कारवाई की जा रही है।

Tags - Chatra MLA Kidnapping Case Ranchi Police Ranchi sadar hospital