logo

हजारीबाग में ज्वेलरी शॉप लूटकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 16 लाख के जेवरात और हथियार बरामद

हजारीबाग में ज्वेलरी शॉप लूटकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 16 लाख के जेवरात और हथियार बरामद

सितेश कुमार/हजारीबाग:

Jharkhand News: हजारीबाग (Hazaribagh) के चौपारण में ज्वेलरी दुकान में हथियार के बल पर हुई डकैती (Robbery in Jewelry Shop) का पुलिस ने सफलता पूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस (Hazaribagh Police) के मुताबिक यह गिरोह पहले भी कई जिलों में ज्वेलरी दुकानों और सोना कारोबारियों को निशाना बना चुका है। गौरतलब है कि 25-26 सितंबर की दरम्यानी रात चौपारण थानाक्षेत्र के सिंघरावां स्थित वैष्णवी ज्वेलरी में अपराधियों ने धावा बोला था। हथियार के बल पर परिवार के लोगों को बंधक बनाया गया और दुकान से सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए गए थे। मामले में चौपारण थाना में कांड संख्या 252/26 दर्ज किया गया था। 

गोरहर थानाक्षेत्र से पकड़े गए आरोपी
घटना के बाद पुलिस ने मामले के उद्भेदन के लिए विशेष टीम गठित की। तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद गोरहर थाना क्षेत्र से 5 आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहिउद्दीन अंसारी, गुलजार अंसारी, सद्दाम अंसारी, सोबराती अंसारी और शेख जमील के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर चौपारण की ज्वेलरी दुकान में डकैती की बात स्वीकार की।

तीन जिलों में लूटपाट कर चुका गिरोह
आरोपियों की निशानदेही पर धनबाद के हरिना कतरास स्थित विजय ज्वेलर्स से करीब 48.26 ग्राम सोने और 4.051 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए। वहीं चौपारण के ढाब सलोनिया स्थित एक टूटे-फूटे मकान से देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, चाकू, पेचकस और पलास भी बरामद किया गया। पुलिस का दावा किया है कि यह गिरोह पहले भी हजारीबाग, गिरिडीह और जमशेदपुर में ज्वेलरी दुकानों की रेकी कर लूटपाट करता रहा है। पूछताछ में 10 सितंबर को बगोदर के घाघरा और 9 अक्टूबर को चांडिल में सोना व्यापारी के घर हुई लूट में भी इनकी कथित भूमिका सामने आई है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तथा दूसरी वारदातों में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे और खुलासे हो सकते हैं.
 

Tags - Jharkhand NewsHazaribagh PoliceRobberyCrime NewsCriminal Parade