logo

रांची : प्रेम-प्रसंग मामले में बंधक बनाए गये युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव..30 लोगों पर FIR दर्ज

YUYUYUYU.jpg

रांचीः
रांची में आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया है। हथियार लूटने की कोशिश की गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक युवक को प्रेम-प्रसंग के मामले में बंधक बनाया गया था, जिसे छुड़ाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामला इटकी स्थित सुगदा गांव का है। पुलिस पर पथराव किया गया। 
 


30 लोगों पर मामला दर्ज 
बताया जा रहा है कि DSP के बाडीगार्ड की एके-47 राइफल छीनने की कोशिश की गई। पुलिस पर लगातार पत्थर फेंके गए। कई पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। इस मामले में 30 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। पता चला है कि उग्र ग्रामीणों को देखकर पुलिस टीम मौके से पीछे हट गई। इसी दौरान पुलिसवालों को हाथियों ने घेर लिया। अतिरिक्त पुलिस बल के मौके पर पहुंचने के बाद फायरिंग कर मामला सुलझाया गया। 


गांववाले उग्र हो गये
दरअसल, गुरुवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सुगदा गांव में एक युवक को स्थानीय लोगों ने बंधक बना कर रखा है। भीड़ उसकी पिटाई कर रही है। इस सूचना पर इटकी थाने की पुलिस पहुंची, तो पुलिस को देख गांव वाले उग्र हो गए। पुलिस पर हमला कर दिया।