logo

रांची के मेन रोड में तोड़फोड़ करने वाले एक भी आरोपी की पहचान नहीं कर पायी पुलिस 

00998877.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

 रांची पुलिस आज तक उस मुकदमे से जुड़े एक भी आरोपी की पहचान नहीं कर पायी, जिसमें 3000 से ज्यादा लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। बता दें कि रांची पुलिस ने रांची हिंसा से जुड़े कांड संख्या 22/2022 में अदालत के समक्ष अपनी अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी है। यह मामला मेन रोड के डेली मार्केट थाना का है। इसमें 3000 से अधिक लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने जो अंतिम रिपोर्ट अदालत में जमा की है, उसमें आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य की कमी का जिक्र है। मुकदमे के अनुसंधानकर्ता (IO) ने प्राथमिकी को तो सही बताया, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट में लिखा है कि आरोपियों के खिलाफ फिलहाल कोई साक्ष्य नहीं पाया है। अनुसंधानकर्ता ने रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि CCTV फुटेज भी साफ नहीं है। जिससे आरोपियों की पहचान हो सकती थी। वहीं ये भी लिखा है कि अगर भविष्य में कोई सुराग मिला,  तो मामले की जांच दोबारा होगी। इसकी जानकारी मुकदमे के सूचक यानी केस दर्ज कराने वाले को भी दे दी गयी है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N