द फॉलोअप डेस्क
यात्री बस में नोटों से भरा बैग लेकर दिल्ली से राउरकेला जा रहे एक व्यक्ति को गुमला पुलिस ने पकड़ा। बताया जा रहा है कि पुलिस की चेकिंग से पहले ही आरोपी का एक साथी फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पांच बैग को बरामद किया। पुलिस को आशंका है कि इन सभी बैग में बैग में रुपए भरे हैं। इन सभी बैग को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने सील कर दिया है। इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध यात्री दिल्ली से राउरकेला जा रहा था। पुलिस से बचने के लिए वह बस बदल-बदल कर यात्रा कर रहा था। हालांकि, पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहरदगा से गुमला की ओर आ रहे बस में कुछ अज्ञात यात्री संदिग्ध सामान ले कर जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात सर्च अभियान चलाकर यात्री बस से एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ पांच बैग को भी बरामद किया है।

पैसे को लेकर नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब
गुमला एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। उसी के आधार पर बस में छापामारी की गई। हिरासत में लिए गए संदिग्ध व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि बैग में भारी मात्रा में कैश है। लेकिन बैग में रखे पैसों के बारे में पूछा गया, लेकिन वो इसके बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT