logo

गुमला : पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया खुलासा, 5 बाइक बरामद, 5 गिरफ्तार

gumla_bike_chor_news.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा किया है। सीडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि गुमला में वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ के क्रम में पता चला कि चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचा जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी की निशानदेही पर छापामारी की। इस दौरान पांच मोटरसाइकिल बरामद की गईं। साथ ही पांच अभियुक्त मुंतज़िर अंसारी, आदम अंसारी, सुल्तान अंसारी, परवेज़ खान और आमिर अंसारी को गिरफ्तार किया गया।


 

Tags - Bike Theif in Gumla Latest gumla news. gumla Updates latest Gumla Updates latest gumla News gumla latest news Crime News gumla Gumla Updates gumla news gumla Updates