logo

रांची से गायब हुई दोनों लड़कियों को पुलिस कर्नाटक से वापस लेकर आई, 5 आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

रांची से गायब हुई दोनों लड़कियों को पुलिस कर्नाटक से वापस लेकर आई, 5 आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के हिंदपीड़ी से गायब दो लड़कियों को रांची पुलिस ने कर्नाटक से बरामद कर लिया है। दोनों लड़कियों को लेकर पुलिस रांची भी आ गई है। आज रांची एसएसपी चंदन सिन्हा की तरफ से इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि दोनों बहनों में बड़ी बहन रहनुमा परवीन के प्रेमी के बहकावे में आकर दोनों लड़कियों ने अपहरण की झूठी कहानी में लड़के का साथ दिया। इस मामले में पांच लड़कों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें मो. इस्माईल (उम्र 24 वर्ष), जुनैद आलम (उम्र 20 वर्ष), मजहर आलम (उम्र 25 वर्ष), इमरान खान (उम्र 20 वर्ष), कासिद फिरोज (उम्र 25 वर्ष शामिल है)। एसएसपी ने बताया कि लड़कियों से अभी ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी है क्योंकि वह शॉक में है। उनकी मानसिक स्थिति जैसे ही ठीक होती है उनसे विस्तार से बात की जाएगी। 


बता दें कि 11 जनवरी को हिन्दपीड़ी की दो लड़कियां घर से आधार कार्ड सुधारने के लिये मंगल दावर कांटाटोली निकली थी। इसके बाद करीब 1:30 वजे लड़की के द्वारा अपने पिताजी को कॉल करके बताया गया कि कुछ लोग उनके साथ लूटपाट कर रहे हैं और इसके बाद उनका मोबाईल स्वीच ऑफ हो गया था। इस पर उसके परिवार वालों के द्वारा अपहरण की आपका जताते हुए हिन्दपीढ़ी थाना में कांड दर्ज कराया गया था। 


इस घटना के बाद एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने एसआईटी का गठन किया था। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इस पर टीम के द्वारा सभी बिन्दुओं पर जांच किया जाने लगा तब पता चला कि दोनों लड़कियों मंगल टावर के पास से एक ऑल्टो कार में एक लड़का के साथ बूटी मोड, ओरमांझी, सिकीदीरी होते हुए चितरपुर गयी और वहीं से कोडरमा, वाराणासी होते हुए ट्रेन से कर्नाटक गयी। इसके बाद रांची एसएसपी द्वारा कर्नाटक के एडीजी एवं कोप्पल एसपी से सहयोग का अनुरोध किया गया। उनके सक्रिय सहयोग से अपहृत दोनों लड़कियों को बरामद किया एवं मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद सभी को हवाई मार्ग के द्वारा रांची लाया गया। इसके बाद सभी से पूछताछ करने पर बताया कि ये सभी लोग पूर्व परीचित है और बड़ी बहन रहनुमा परवीन और बरामद लड़का मो० इस्माईल के बीच प्रेम प्रसंग का संबंध है। दोनों आपस में शादी करना चाहते है। इसी कारण से घर से भाग गये थे और अपनी छोटी बहन दोनों को सहयोग करने के लिए ये साथ में भाग गयी थी। इन दोनों लड़कियों से पूछताछ करने पर वे स्पष्ट कुछ भी नहीं बता पा रही है लेकिन ये स्वीकार की है कि दोनों को ये लड़के के बहकावे में घर से निकल गयी थी। इस कांड में अग्रतर अनुसंधान में दोनों बहनों को घर से भागाने में कुछ और लोग भी सहयोग किये थे। उनको भी गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि पुलिस के गहन अनुसंधान में उजागर हुआ कि लड़कियों को लेकर मुख्य अभियुक्त मो० इस्माईल का पुलिस के द्वारा लोकेशन ट्रेस न हो इसलिए फोन एवं सीम को तोड़कर फेंक दिया गया था तथा नए मोबाईल में बिना सीम डाले रेलवे स्टेशन एवं सहयोगियों के द्वारा उपलब्ध कराये गये वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करते थे। रांची एसएसपी के अनुरोध पर रांची पुलिस तथा आरपीएफ की टीम ने बनारस (उ०प्र०), नागपुर (महाराष्ट्र), पुणे, हुवली (कर्नाटक) के रेलवे स्टेशन तथा शक्तिपुंज एक्सप्रेस, पलामू एक्सप्रेस, हुबली एक्सप्रेस, कमायणी एक्सप्रेस, मण्डपम एक्सप्रेस, गंगावती ट्रेन को सर्च किया गया।