logo

विनीत तिवारी हत्याकांड में नामजद आरोपी के घर JCB लेकर पहुंची पुलिस, बड़े एक्शन की तैयारी

a3615.jpg

पलामू:

पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में नामजद आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल के घर पर शुक्रवार को पुलिस की एक टीम जेसीबी लेकर पहुंची। विनीत तिवारी का शव नग्न हालत में जोरकट में मिला था। केस का मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल फरार चल रहा है। विनीत तिवारी हत्याकांड को 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि विनीत तिवारी हत्याकांड के आरोपी यदि दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। 

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि विनीत तिवारी हत्याकांड में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगी। बहुत जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तार सुनिश्चित की जाएगी। 

स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला
विनीत तिवारी हत्याकांड का खुलासा और आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर पलामू में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च भी निकाला। कैंडल मार्च में विनीत तिवारी की बहन के अलावा अन्य परिजन भी शामिल हुए। विनीत तिवारी की बहन ने कहा कि हमारा परिवार न्याय चाहता है। विनीत तिवारी के माता-पिता का दावा है कि उनका बेटा काफी सरल स्वाभाव का था और उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। दबी जुबान से लोग इसे जमीन विवाद में की गई हत्या बता रहे हैं, लेकिन पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। 

जाने-माने व्यापारी थे विनीत तिवारी
रेडमा निवासी विनीत तिवारी की पहचान शहर में जाने-माने व्यापारी के तौर पर थी। उनकी निर्मम हत्या से लोगों में आक्रोश और दहशत का मिश्रित भाव है। आमजन जानमाल की सुरक्षा को लेकर  भी चिंतित है। पुलिस के लिए भी इस केस को सुलझाना बड़ी चुनौती बन गया है। 


 

Tags - Palamu NewsVineet Tiwari MurderVineet Tiwari Murder CaseCrime News