द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग पुलिस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पांच बाउंसरों को गिरफ्तार किया है। दरअसल मंत्री योगेंद्र साव और इनके पांचों बाउंसरों पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने चट्टी बरियातू माइंस को बंद कराया और वहां मौजूद माइंस का संचालन करने वालों व वाहन चालकों के साथ मारपीट की है।.jpg)
बता दें कि एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में बीते कुछ दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। और इसका मुख्य कारण योगेंद्र साव की पत्नी निर्मला देवी का चिमनी भट्टा की चाहरदिवारी को एनटीपीसी के द्वारा तोड़ा जाना बताया जा रहा है। इसी क्रम में बीते शनिवार योगेंद्र साव के साथ रहने वाले पांच बाउंसरों ने लोगों के साथ मारपीट कर दी। जिसे लेकर लोगों ने बड़कागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बड़कागांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों बाउंसर को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस योगेंद्र साव की तलाश में भी जुटी हुई है। इससे पहले भी पुलिस के द्वारा योगेंद्र साव के 8 समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।