logo

बिहार के लड़के को झारखंड की युवती से हुआ प्यार, इश्क फरमाते घरवालों ने देखा तो करा दी शादी

BHPUR.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार के एक लड़के को झारखंड की एक लड़की से प्रेम हुआ। दोनों को परिजनों ने इश्क फरमाते देखा तो उनकी शादी करा दी। शादी भी पुलिस की मौजूदगी में करायी गयी ताकि बाद में किसी तरह का विवाद पैदा होने की गुंजायश न रह जाये। मामला बिहार के बांका जिले में पेश आया है। प्रेमी और प्रेमिका की शादी इलाके के शिव मंदिर में करायी गयी। मिली खबर के मुताबिक प्रेमी राजकुमार उर्फ राजेश की शाह की मुलाकात कुछ दिनों पहले गोड्डा की रहने वाली नीतू से हुई। नीतू भागलपुर में  अपनी नानी के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। कोचिंग क्लास में उसकी मुलाकात राजकुमार से हुई थी औऱ दोनों में प्रेम परवान चढ़ने लगा। 

ये है मामला 

राजकुमार और नीतू परिवार के लोगों से बचकर अक्सर मिलने जुलने लगे। महियामा का रहने वाला राजकुमार नीतू से मिलने भागलपुर आने लगा। इस बीच एक दिन नीतू के घरवालों ने उसे राजकुमार के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। नीतू के परिवार वाले दोनों को पास के शिव मंदिर में ले गये। शादी की तैयारी की जाने लगी। लेकिन राजकुमार ने इस जबरन विवाह से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों का विवाह कराया गया।  

क्या बताया पुलिस ने 

विवाह के समय शिव मंदिर में मौजूद रहने वाले स्थानीय थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की मुलाकात कोचिंग सेंटर में हुई थी। कहा कि धनकुंड शिव मंदिर में पहुंचकर दोनों से उन्होंने पूछताछ की। साथ ही दोनों की आयु का भी पता लगाया गया। दोनों नाबालिग हैं। इसके बाद पुलिस ने इस विवाह में मदद करने का फैसला लिया। विवाह कराने के बाद वर-वधु को उनके परिजनों को हवाले कर दिया गया है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Marriagemarriage in templeBIHAR NEWSPOLICE