logo

8931 दिन पूरे कर PM नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, पवन कुमार चामलिंग का तोड़ा रिकॉर्ड, आदित्य साहू ने दी बधाई

adity_sahu.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर सरकार के प्रमुख के रूप में काम करने के 8931 दिन पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। आदित्य साहू ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित और पिछड़े समाज की सेवा बतौर सरकार के प्रमुख के रूप में पूरे करते हुए सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के रिकॉर्ड को पार करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 वर्ष गुजरात की जनता की सेवा में समर्पित किए और पिछले लगभग 12 वर्षों से देश की 140 करोड़ जनता की सेवा में लगातार जुटे हैं।

एक ऐसे प्रधान सेवक हैं जिन्होंने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। जिनका सम्पूर्ण जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित है। हनुमान जी ने कहा था रामकाज किन्हें बिना मोहि कहां विश्राम। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना थके बिना रुके विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, सशक्त भारत, समर्थ भारत, स्वाभिमानी भारत बनाने में जुटे हैं। उन्होंने देश को 140 करोड़ जनता की सेवा को ही पूजा माना है। अंत्योदय से सर्वोदय की यात्रा मोदी जी के नेतृत्व में चल पड़ी है। वहीं इस अवसर पर आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं करते हुए कहा मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत का सपना साकार होगा।

Tags - BJP Aditya Sahu Narendra Modi Prime Minister of India 8931 days in office governance milestone record breaking tenure Pawan Kumar Chamling former Sikkim Chief Minister longest serving leader political achievement public service