logo

गिरिडीह के बिरनी में पीएम मोदी का दावा, झारखंड को मिले जिला खनिज फंड के 12,000 करोड़

modi_handfolded.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री ने बिरनी में कहा कि जब दिल्ली में कांग्रेस, झामुमो लेफ्ट की सरकार थी तब खनिज से निकला पैसा इलाके को नहीं मिला। सरकार और चोरों को मिला। यहां अभ्रक की खदानें हैं लेकिन आपको क्या मिला। मोदी ने कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। नई नीति बनाई। जिला खनिज फंड बना। जो भी खनिज संपदा निकलता है, उसका एक हिस्सा उस जिले के विकास के लिए खर्च होना चाहिए। इस योजना के तहत झारखंड को 12 हजार करोड़ रुपये मिले हैं। कोडरमा और गिरिडीह को 60 करोड़ रुपये मिले हैं। आपके लिए संवेदनशील सरकार ही ऐसा कर सकती है। जो आपके परेशानी देख परेशान होगा वही काम करेगा।

मैं चोरों को सोने नहीं दूंगा, उनकी नींद उड़ा दूंगा

मैंने डंके की चोट पर कहा था कि मैं भारत को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त करूंगा। मैं इसके लिए पूरा जीवन खपा दूंगा। झामुमो, कांग्रेस, लेफ्ट और इंडिया गठबंधन इस बुराई का मॉडल है। कांग्रेस के मंत्री, मंत्री के कर्मचारी और उसके नौकर के घर से नोटों का पहाड़ निकला। ये नोटों के पहाड़ इतने बड़े हैं है कि गिनते हुए मशीन हांफ जाती है। मैंने जीवन में कभी इतना पैसा नहीं देखा। कांग्रेस सांसद के घर से भी नोटों का पहाड़ निकला। पूरे देश ने देखा। ये सारे किसके करीबी हैं। अधिकारी भी खास हैं। नौकर भी खास हैं। इनके सिर पर किसका हाथ है। ये जो भी करते हैं, शाही परिवार के इशारे से करते हैं। आपके गांव की सड़क, पुल, नहरे नहीं बनी। खस्ताहाल है क्योंकि पैसा मंत्रीजी के यहां पैसा पहुंच जाता है। अधिकारियों को पहुंच जाता है। ये तो अभी शुरुआत हूं। मैं तो और खजाने खोजने वाला हूं। मैं चोरों को सोने नहीं दूंगा। मैं उनकी नींद उड़ा दूंगा।

दशकों बाद श्रीनगर के चुनाव में भारी मतदान हुआ

पीएम ने बिरनी में कहा कि आपने टीवी में देखा होगा कि इस पूरे चुनाव में अगर कोई पूछे कि मोदीजी सबसे ज्यादा संतोषजनक बात क्या लगी। मैं कहूंगा कल श्रीनगर में जो मतदान हुआ। लोकतंत्र के प्रति जिस प्रकार श्रद्धा व्यक्त की गई। भारत के संविधान के प्रति जो मुहर लगाई गई है। दशकों बाद श्रीनगर में चुनाव का उत्सव था। दशकों बाद श्रीनगर के चुनाव में भारी मतदान हुआ। लोग उमंग और उत्साह से भरे थे। लोग कह रहे थे कि 370 जाने से ये संभव हुआ। लोग कह रहे थे कि मोदी के आने से संभव हुआ। 

 

Tags - Jharkhand newsBirni newsGiridih newsPM Narendre ModiPM ModiBJP