logo

बिहार चुनाव : तेजस्वी से डरे हुए हैं पीएम मोदी और एनडीए के अन्य बड़े नेताः राजद

manoj4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के तमाम बड़े नेता तेजस्वी यादव से डरे और सहमे हुए हैं। बिहार की जनता का जो प्यार  तेजस्वी प्रसाद यादव को चुनावी सभा में  मिल  रहा है उससे स्पष्ट है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन होगा। तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सहित अन्य नेता लगातार अपने मंचों से एक ही बात कह रहे हैं। केवल जंगल राज ,जंगल राज और भ्रष्टाचार की ात कर रहे हैं। इसके अलावे इनके पास जनता के लिए कोई वीज़न नहीं है। कोई आईडियोलॉजी नहीं है। राज्य का विकास कैसे होगा, बेरोजगारी कैसे दूर होगी  नौजवानों को नौकरी कैसे मिलेगी, किसानों को कैसे हम लाभ पहुंचा पाएंगे इसका वे जिक्र नहीं कर पा रहे हैं।


भाजपा और एनडीए के नेता जनता को केवल दिगभ्रमित करने में लगे हैं। भाजपा बिहार में मुद्दा विहीन राजनीति कर रही है। एनडीए का कोई नेता नहीं बोल पा रहा है कि बिहार में दिनदहाड़े हत्या कैसे हो रही है। बिहार में ऐसा कोई दिन नहीं है जब हत्या या बलात्कार की घटना नहीं घट रही है। भाजपा जनता को दिगभ्रमित कर केवल सत्ता में आना चाह रही है। लेकिन 14 नवंबर एनडीए की बोलती बंद हो जाएगी। तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बन कर सामने आएंगे।

Tags - Bihar Assembly Elections RJD BJP NDA PM Modi