द फॉलोअप डेस्क
गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व रविवार मध्य रात्रि पीएलएफआई उग्रवादियों ने सिमडेगा के लचरागढ़-बाड़ी ब्रेंडा रोड पर जमकर उत्पाद मचाया। उग्रवादियों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से सड़क निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी की कंस्ट्रक्शन साइट को निशाना बनाया और वहां पोस्टर चिपका दिए।1.jpeg)
रात करीब 1:30 बजे पहुंचे अज्ञात उग्रवादियों ने साइट पर खड़े एक टैंकर और एक जेसीबी (JCB) मशीन में आग लगाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि वहां मौजूद कर्मचारी सतर्क थे। अपराधियों के भागते ही कर्मियों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे मशीनों को जलने से बचा लिया गया और बड़ा नुकसान टल गया।1.jpeg)
उग्रवादियों ने साइट पर छोड़े गए पोस्टरों के जरिए ठेकेदार को सीधी चेतावनी दी है। पोस्टर में साफ तौर पर लिखा गया है कि संगठन (PLFI) से बिना सलाह या सामंजस्य बैठाए कोई भी काम आगे न बढ़ाया जाए। ऐसा न करने पर भविष्य में अंजाम भुगतने और हिंसक कार्रवाई करने की धमकी दी गई है।1.jpeg)
इस घटना के बाद से निर्माण स्थल पर काम करने वाले मज़दूरों और कर्मचारियों के बीच भारी दहशत का माहौल है। वहीं मौके पर मौजूद कोई भी कर्मी कैमरे के सामने आकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। क्षेत्र में इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।1.jpeg)
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर रवाना हो चुकी है। सिमडेगा एसपी श्रीकांत राव खोटरे ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ उग्रवादियों ने पोस्टर चिपकाकर दहशत फैलाने की कोशिश की है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।