logo

खूंटी में PLFI का हमला: रेलवे साइट पर फायरिंग, दो रोड रोलर फूंके, पोस्टर चिपकाकर दी धमकी

Screenshot_2026-05-01_045630.jpg

खूंटी 

झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के अंतर्गत काटमकुकु गांव के महुआ टोली पास गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे लोधमा से पिस्का नगड़ी रेलवे लाइन में मिट्टी फिलिंग करने के कार्य स्थल पर उग्रवादी संगठन PLFI ने अपना पर्चा लगाया और दो रोड रोलर को आग लगते हुए कई राउंड गोली फायरिंग की। मशीनों में आग, फायरिंग से दहशत
उग्रवादियों ने निर्माण कार्य में लगी दो रोड रोलर मशीनों को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही मौके पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना के समय काम कर रहे मजदूर और कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार सुबह वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आसपास के इलाकों में भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।मौके से बरामद सबूत
पुलिस को घटनास्थल से पांच जिंदा कारतूस के खोखे और PLFI का पर्चा मिला है। पर्चे में संगठन के झारखंड स्टेट चीफ अमृत होरो द्वारा इस हमले की जिम्मेदारी ली गई है। पर्चे में निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी को चेतावनी भी दी गई है, जिसे पुलिस गंभीरता से जांच रही है।इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद से पूरे कर्रा और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Tags - Breaking News KhuntiKhunti DistrictPLFI AttackKarra newsJharkhand