logo

रांची : सदर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी और ऑर्थोपेडिक सर्जरी ईवनिंग OPD की हुई शुरुआत

SADAR3.jpg

रांची 
रांची के सदर अस्पताल में मंगलवार को दो अहम स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत की गई। अस्पताल में अब प्लास्टिक सर्जरी ओपीडी और ऑर्थोपेडिक सर्जरी की शाम की ओपीडी उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इन सेवाओं के शुरू होने से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा और समय मिलेगा।
प्लास्टिक सर्जन डॉ. तन्मय प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में रोजाना एक-दो मरीज ऐसे आते हैं जिन्हें प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत होती है। पहले ऐसी सुविधाओं की कमी से मरीजों को दिक्कत होती थी, लेकिन अब ओपीडी के ज़रिए न सिर्फ परामर्श मिलेगा, बल्कि गंभीर मामलों में सर्जरी की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक अस्पताल में 10 से ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं, जिनमें जलने के बाद की सर्जरी और डायबिटिक फुट केस प्रमुख हैं।


सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि ऑर्थोपेडिक सर्जरी की ईवनिंग ओपीडी शुरू होने से सुबह की भीड़ में कमी आएगी और मरीजों को विकल्प मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में और नई ओपीडी सेवाएं शुरू करने और बेहतर स्वास्थ्य नीति लागू करने की योजना है।
इस अवसर पर डॉ. तन्मय प्रसाद, डॉ. प्रभात कुमार, लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अजीत कुमार और डॉ. बिमलेश सिंह (डीएस) मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने इसे स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest