logo

नई दिल्ली में होगा चाइनीज फिल्म फेस्टिवल, गिरिडीह के युवा उद्यमी को आयोजन की कमान

नई दिल्ली में होगा चाइनीज फिल्म फेस्टिवल, गिरिडीह के युवा उद्यमी को आयोजन की कमान

द फॉलोअप, गिरिडीह:

Jharkhand News: गिरिडीह के युवा उद्यमी पीयूष सागर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनकी कंपनी बीट ऑफ लाइफ एंटरटेनमेंट (Beat of Life Entertainment) को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रथम चाइनीज फिल्म फेस्टिवल-2026 (Chinese Film Festival 2026) के प्रबंधन की जिम्मेदारी मिली है। यह महोत्सव 30 और 31 अक्टूबर को नई दिल्ली के फिल्म्स डिवीजन ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। चीन के दूतावास और दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ओर से नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (National School of Drama) के सहयोग से आयोजित होने वाले इस महोत्सव की घोषणा 28 अक्टूबर को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (Press Club of India) में की गई। इस दौरान चीनी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों ने फेस्टिवल की ट्रॉफी और मेडल का अनावरण किया।

दोनों देशों के सिनेमा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान

बीट ऑफ लाइफ एंटरटेनमेंट के संस्थापक एवं सीईओ पीयूष सागर पिछले एक दशक से मीडिया, डिजिटल प्रोडक्शन और इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी कंपनी को अंतरराष्ट्रीय आयोजन के प्रबंधन की जिम्मेदारी मिलना गिरिडीह के लिए गौरव की बात है। महोत्सव के दौरान भारत और चीन की 10 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन का उद्घाटन चीनी राजदूत (Chinese Ambassador) शू फेइहोंग द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से दोनों देशों के सिनेमा और सांस्कृतिक (Cinema and cultural) आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

Tags - Giridih news Beat of Life Entertainment Chinese Film Festival 2026 India-China Cultural Exchange International Event National School of Drama Jharkhand news