रांचीः
राजधानी रांची के जगन्नथ मंदिर के पास करीब 350 साल से भी ज्यादा समय से रथ यात्रा का आयोजन होता रहा है। लेकिन पिछले दो साल से कोरोना काल की वजह से इस मेले का आयोजन नहीं किया गया। लेकिन इस साल भी सरकार ने रथ यात्रा निकालने की मंजूरी दी है लेकिन उसमें कई पाबंदी है। इसी के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में मांग की जा रही है कि पहले की ही तरह रथ यात्रा निकालने दिया जाए

डीसी का आदेश रद्द हो
बता दें कि याचिका में मांग की है कि गई है कि पहले की तरह ही रथ मेला का आयोजन करने का निर्देश दिया जाए। रांची डीसी के निर्देश को रद्द किया जाए। झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने याचिका के माध्यम से कोर्ट को बताया है कि रांची डीसी ने जो भी निर्देश जारी किया गया है वह गलत है। बाकी सारे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूरे स्ट्रैंथ के साथ क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है, तो रथ मेला के आयोजन पर पाबंदी लगाने का क्या मतलब। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा पर जब कोई प्रतिबंध नहीं तो यहां क्यों
