logo

बोकारो : हिंदुस्तान पुल से दामोदर नदी में महिला ने लगाई छलांग, दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी

ुदतो5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पुल से शुक्रवार को एक महिला के दामोदर नदी में लापता होने के बाद शनिवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी है। पिछरी गांव निवासी 32 वर्षीय सुमन कुमारी, पत्नी मनोरंजन साव, शुक्रवार को हिंदुस्तान पुल पहुंची थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पेटरवार थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में तलाश शुरू की। शुक्रवार देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका।

तेनुघाट डैम के दो रेडियल गेट बंद
जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार के अनुसार, शुक्रवार शाम तक महिला का पता नहीं चल पाया था। शनिवार सुबह से एक बार फिर व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। महिला की तलाश में नदी के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, नदी का जलप्रवाह कम करने और खोज अभियान को सुविधाजनक बनाने के लिए तेनुघाट डैम के दो रेडियल गेट बंद किए गए हैं।

महिला के लापता होने के कारणों की जांच जारी
पुलिस के अनुसार महिला के नदी में जाने के पीछे के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सर्च ऑपरेशन में पुलिस के साथ स्थानीय गोताखोर और जिला आपदा प्रबंधन की टीम लगातार जुटी हुई है। महिला के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए पुलिस स्थानीय स्तर पर भी पूछताछ कर रही है।

Tags - Bokaro News Petarwar News Jharkhand News Damodar River Search Operation