logo

सरकार के बेहतर कार्यों से बढ़ा है लोगों का भरोसा: मिथिलेश ठाकुर

mt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा प्रखंड अंतर्गत बेलचम्पा पंचायत के अम्बेडकर युवा विकास समिति अध्यक्ष शंभू राम एंव समिति के पूर्व अध्यक्ष कन्हाई राम झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। वर्तमान राज्य सरकार तथा गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर के ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर इन्होंने ठाकुर के रांची स्थित आवास पर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री मिथिलेश ठाकुर की जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प लेते हुए इन्होंने दूसरी कोई भी पार्टी में शामिल नहीं होने का वादा किया। मिथिलेश ने इन्हें माला व पार्टी का पट्टा पहनकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया।

मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि झामुमो ही संपूर्ण झारखंडियों की अपनी पार्टी है। झामुमो में ही सभी तबके के लोगों को उचित मान, सम्मान एवं पूरा हक, अधिकार मिलता है। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक आज सभी क्षेत्रों में महिला, पुरुष, युवा, विद्यार्थी सभी वर्गों के लोगों में झामुमो के प्रति रुझान बढ़ा है। पिछले साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में हुए बेहतर विकास कार्यों से सभी लोगों को यह भरोसा हो गया है कि झामुमो के सिवा दूसरी कोई भी पार्टी राज्य एवं राज्यवासियों का भला नहीं कर सकती है। हेमंत सरकार राज्य के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखकर सारी योजनाएं चला रही है। सरकार के कार्यों का महिला, पुरुष, युवा, खिलाड़ी, किसान, गरीब, मजदूर सभी वर्ग के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का सहयोग एवं आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो राज्य में अगली सरकार भी हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही बनेगी।


 

Tags - News Jharkhand Jharkhand latest NewsMithilesh Thakur Jharkhand News