logo

पाकुड़-हिरणपुर मुख्य सड़क के निर्माण में उड़ती धूल हुई जानलेवा, लोगों ने DC से राहत दिलाने की अपील की

पाकुड़-हिरणपुर मुख्य सड़क के निर्माण में उड़ती धूल हुई जानलेवा, लोगों ने DC से राहत दिलाने की अपील की

पाकुड़:

Jharkhand News: पाकुड़-हिरणपुर मुख्य सड़क (Pakur-Hiranpur Road) के निर्माण के दौरान उड़ रही धूल से स्थानीय जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदूषण से परेशान होकर आज स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त (DC Pakur) से मिला। ग्रामीणों ने बताया कि हिरणपुर मुख्य बाजार से होते हुए हाईस्कूल मोड़ से लेकर रानीपुर मोड़ तक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। सड़क निर्माण के कारण भारी वाहनों का लगातार आवागमन हो रहा है, जिससे अत्यधिक मात्रा में धूल उड़ रही है।

धूल के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दुकानदारों को हो रही है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

पानी का छिड़काव नहीं करती कंस्ट्रक्शन कंपनी
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण करा रही कंपनी द्वारा नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। साथ ही भारी वाहन तेज गति से चलाए जा रहे हैं, जिससे हमेशा सड़क दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस मामले पर उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि वे इस विषय को गंभीरता से ले रहे हैं और संबंधित विभाग व निर्माण कंपनी को जल्द ही पानी के नियमित छिड़काव और गति नियंत्रण के लिए निर्देश दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो वे बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
 

Tags - Jharkhand NewsPakur DCAir PollutionPakur News