logo

CM हेमंत सोरेन से सांसद-विधायकों की मुलाकात, नववर्ष 2026 की दी बधाई और शुभकामनाएं

MITH.jpg

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सांसद, विधायक और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात करने वालों में सांसद सुखदेव भगत, विधायक लुईस मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, पूर्व विधायक केदार हाजरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनके मंगलमय जीवन की कामना की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जहां नए वर्ष को लेकर सकारात्मक संदेश और शुभेच्छाओं का आदान-प्रदान किया गया।


 

Tags - Hemant Soren New Year 2026 Jharkhand Politics Public Representatives Courtesy Meeting