logo

दिल्ली से तानशाही ताकतों की पूर्ण विदाई संथाल की जनता ही तय करेगी- कल्पना मुर्मू सोरेन 

bjp2511.jpg

राजमहल/जामताड़ा

राजमहल लोकसभा क्षेत्र से जेएमएम और INDIA गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में बोआरीजोर और महेशपुर में आयोजित चुनावी सभा में कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि तानशाही ताकतों की दिल्ली से पूर्ण विदाई संथाल की जनता ही तय करेगी। कल्पना ने कहा, संथाल परगना की वीर भूमि में कई ऐतिहसिक क्रांतिकारी गाथाएं लिखी गयी हैं। देश के इस चुनाव के आखिरी चरण में संथाल परगना की जनता बीजेपी का झारखंड से सूपड़ा साफ करने का काम करेगी। कहा, हेमंत झारखंड के हक-अधिकार उठा रहे थे इसलिए उन्हें बीजेपी ने साजिश कर जेल में डाल दिया। मगर वो भी आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के बेटे हैं, कभी झुके नहीं। 


केंद्र सरकार पर लगाये ये आरोप 
कल्पना ने आगे कहा, हेमंत की जेल की चाभी आप जनता के पास है। पूरे देश की तरह यहां भी बीजेपी की नीतियों से त्रस्त जनता बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। जनता के प्रत्याशी के रूप में INDIA गठबंधन से विजय हांसदा जनता की आवाज बने हैं। विजय ने हमेशा जल, जंगल, जमीन तथा झारखण्डी स्वाभिमान से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने का काम किया। पर केंद्र में बैठी बीजेपी सरकार ने झारखंड की एक नहीं सुनी। अब दिल्ली में INDIA गठबंधन की सरकार बन रही है तो झारखंड के मुद्दे सदन में उठाये भी जायेंगे। उनका समाधान भी किया जाएगा। 1 जून के दिन 4 नंबर पर तीर-धनुष का बटन दबाकर विजय हांसदा को भारी से भारी मतों से जिताने का काम करें।

नाला प्रखंड में की जनसभा 
वहीं, जामताड़ा नाला प्रखंड के नतुनडीह मैदान में कल्पना सोरेन ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मौके पर स्पीकर रवींद्र नाथ महतो, विधायक विनोद सिंह, इरफान अंसारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस चुनाव का केंद्र मोदी की तानाशाही सरकार बनाम त्रस्त जनता को बताया। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े वादे कर 2014 में सत्ता में आई बीजेपी ने 10 साल के कार्यकाल में एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Kalpana SorenVijay HansdaNalini SorenJharkhand News