logo

झारखंड के इन 11 जिलों के लोग घरों से ना निकलें, बिगड़ जायेगी तबीयत; हीट वेव का येलो अलर्ट

heat1.jpg

रांची 

राज्य के कई जिलों में आज हीट वेव का असर दिखाई देगा। इस देखते हुए मौसम विभाग ने 11 जिलों के लोगों के घरों से न निकलने की सलाह दी है। साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले के निवासियों से बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकलने की अपील की है। साथ ही इन इलाकों में लू से बचने के लिए उपाय करने को कहा है। 

इन इलाकों में हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग ने आगे कहा है कि झारखंड के कुछ इलाकों में आज बारिश भी हो सकती है। बारिश और गर्मी के मिक्स प्रभाव से लोग बीमार भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने ये चेतावनी भी दी है कि बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। कुछ हिस्सों में वज्रपात हो सकता है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मिली खबरों के मुताबिक कल यानी, शनिवार को राज्य के 24 में से 08 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नोट किया गया। ये जिले हैं पूर्वी सिंहभूम, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, सरायकेला खरसावां, साहिबगंज और पश्चिमी सिंहभूम। 

12 अप्रैल तक होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इस वजह से सात अप्रैल से नौ अप्रैल तक राज्य के कई हिस्से में बारिश के आसार हैं। आठ अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलेगी। सात अप्रैल के मुकाबले आठ अप्रैल को हवा की रफ्तार 10 किमी कम होगी। इस दिन हवा की गति 40 किमी तक हो सकती है। वज्रपात की आशंका भी व्यक्त की गई है। इसी तरह नौ अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्से में मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश की बात कही गई है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Heat WaveYellow AlertrainingSeason