द फॉलोअप डेस्क
स्मृति - शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग नेमरा गांव में एकत्रित हुए। इस दौरान दूर-दराज से आए सभी लोगों ने गुरूजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर लोगों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने कहा कि गुरुजी के संघर्ष, त्याग और जनसेवा के अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
वहीं मौके पर उपस्थित लोगों ने स्मृति -शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के योगदान, उनके जीवन मूल्यों और उनके जनसेवा के कार्यों को याद किया। लोगों ने गुरूजी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा का अनमोल मिसाल रहा है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी वे अडिग रहे और कभी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। जनसेवा के प्रति उनका अटूट समर्पण, संघर्ष और त्याग आने वाली पीढ़ियों के द्वारा हमेशा याद रखा जाएगा।.jpg)