logo

झारखंड में 2.36 लाख फर्जी राशन कार्ड का लोग कर रहे उपयोग, जल्द होगा रद्द

ration.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में इनदिनों राशन कार्ड की कड़ाई से जांच चल रही है। राज्य में 2.36 लाख राशन कार्ड फर्जी हैं। सबसे बड़ी बात कि लोग फर्जी कार्ड से ही राशन का लाभ भी ले रहे हैं। सरकार इन सभी राशन कार्ड को रद्द करने की तैयारी में है। सबसे अधिक फर्जी राशन कार्ड पूर्वी सिंहभूम में हैं। पूर्वी सिंहभूम में 35,834 कार्ड फर्जी हैं। इसके बाद धनबाद है, जहां 26,285 फर्जी राशन कार्ड हैं और तीसरे नंबर पर रांची है जहां 22,135 फर्जी राशन कार्ड से लोग लाभ ले रहे हैं। विभाग ने कहा है कि फर्जी कार्ड से लाभ लेने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 

दूसरे राज्यों से भी मुफ्त राशन उठा रहे हैं लोग
खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग ने 1 फरवरी से 21 फरवरी तक वन नेशन वन कार्ड के तहत पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा का चलाया था। इसमें लाभुको को राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड को लिंक कराने को कहा गया था। आधार लिंक होने के बाद जब ई-पॉश मशीन पर अंगूठे का निशान लिया गया तो पता चला कि राशन कार्डधारी  रांची के साथ- साथ ,बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी राशन कार्ड बनाकर मुफ्त में राशन ले रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT