logo

बोकारो के दलित बस्ती में प्लास्टिक की छत के नीचे रह रहे हैं लोग, कांके विधायक ने डीसी को दिया निर्देश

kanke_mla.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बोकारो जिला के चास प्रखंड अंतर्गत ब्राह्मण द्वारिका स्थित एक दलित बस्ती में कई ऐसे घर हैं, जिन्हें अब तक अबुवा आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। बारिश के इस मौसम में यहां के लोग प्लास्टिक की छत के नीचे रहने को मजबूर हैं। ऐसे में जब कांके के विधायक को मिली तो वे स्वयं दलित बस्ती पहुंचे। उन्होंने वहां की स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मौके से ही बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा से फोन पर बातचीत कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Tags - Bokaro News bokaro updates Latest bokaro news latest updates latest jharkhand News kanke MLa Suresh baitha PM Awas yojna Abua Awas yojna latest jharkhand Updates