logo

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आक्रोशित हैं लोग : गुलाम अहमद मीर

cong10.jpg

रांची
केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग आक्रोशित हैं। देश में बीजेपी हर रोज लोगों के बीच शिगूफा छोड़कर भेदभाव कराने में लगी है। शनिवार को ये बातें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहीं। वे कांग्रेस भवन में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की। कार्यक्रम में लोहरदगा के पूर्व उपायुक्त दिलीप टोप्पो, पूर्व आदिवासी कल्याण आयुक्त बिरसा उरांव, राजद की प्रदेश महासचिव तथा अधिवक्ता पूनम यादव को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गयी। उनके साथ सैकड़ों लोगों ने भी कांग्रेस के नीतियों तथा सिद्धांतों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली। 


कांग्रेस ने पिछड़े और कमजोर तबके के लोगों की आवाज उठायी
कार्यक्रम में गुलाम अहमद मीर ने कहा कि आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोग राज्य के वरीय अधिकारी रहे हैं। यह कोई छोटा कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सोच है जो आगे आगे बढ़ रही है। कांग्रेस ने पिछड़े और कमजोर तबके के लोगों की आवाज को लोकसभा चुनाव में जोरदार तरीके से उठाया था जिसे लोग समझ रहे हैं। पिछले 10 सालों से संविधान को बदलने की सोच के साथ देश की संस्थाओं को चलाया जा रहा है। उसके खिलाफ कांग्रेस देश की 140 करोड़ जनता के आशाओं के अनुसार लड़ाई लड़ रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी संविधान में सीधे बदलाव की बात करती थी लेकिन असफल हो गई। हालांकि, पिछले दरवाजे से उनका यह अभियान अभी भी जारी है। इसके खिलाफ हमें लड़ाई जारी रखनी होगी।
देश में मजलूमों की आवाज है कांग्रेस
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि समाज का अभिजात्य वर्ग जब राजनीति में आता है तो निश्चित रूप से एक नई सोच और एक नयी ऊर्जा के साथ काम करता है। बीजेपी की कार्यशैली और झारखंड के प्रति उनके नेताओं की सोच के कारण आज बौद्धिक रूप से मजबूत वर्ग उसका प्रतिकार कर रहा है। झारखंड की चुनावी बिसात को हर हाल में जीतने की होड़ में बीजेपी झारखंडी जनता से धोखा करने में भी पीछे नहीं है। कांग्रेस की जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी से प्रभावित होकर लोग हमसे जुड़ते गए और कांग्रेस ने भी उनकी आवाज को बुलंद रखा है। कांग्रेस इस देश में मजलूमों की आवाज है। जनता की आवाज दबाने की जितनी भी कोशिश बीजेपी द्वारा की जाएगी, उसे करारी शिकस्त मिलेगी। इस अवसर पर संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सोनाल शांति तथा जगदीश साहू उपस्थित थे।
इन्होंने ली सदस्यता
कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण करने वालों में नजरूल हसन, शमशेर अंसारी, आजाद अंसारी, फुरकान अंसारी, इमरान खान, नुसरत खान, चन्द्र विजय कच्छप, महावीर कच्छप, महावीर करमाली, रिजवान करमाली, सज्जाद अंसारी, इरशाद अंसारी, तनवीर खान, युनूस अंसारी, तौकीर अंसारी, इस्तियाक आलम, सोनू अंसारी, हाजी नैमुल हक, इसमाईल अंसारी, सैफुल्लाह खान, रामलाल उरांव, तबारक अंसारी, हाजी वकील अंसारी, मनबोध टोप्पो, चन्दन कुमार साहू सहित सैकड़ो लोगों के नाम शामिल हैं। 


 

Tags - Ghulam Ahmed MircongressJharkhand News