logo

5 अक्टूबर को भाजपा की अहम बैठक, नवनियुक्त संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी होंगे शामिल

5 अक्टूबर को भाजपा की अहम बैठक, नवनियुक्त संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी होंगे शामिल

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Jharkhand News: प्रदेश भाजपा (Jharkhand BJP) के नवनियुक्त संगठन महामंत्री पवन साय (Pawan Sai) रांची से वापस छत्तीसगढ़ लौट गए हैं। वह 5 अक्टूबर को फिर रांची आएंगे। इसी दिन पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल (Gajendra Singh Patel) भी पहली बार रांची पहुंचेंगे। मिली जानकरी के अनुसार, 5 अक्टूबर को रांची में भाजपा की एक अहम बैठक प्रस्तावित है। संगठन के लिहाज से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी सौरभ सिंह, निवेदिता सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने की संभावना

संगठन की दिशा और आगामी रणनीति (strategy) तय करने के लिहाज से यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। दोनों नेताओं के आगमन के साथ ही प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक गतिविधियां (Organizational activities) तेज होने की संभावना है। मालूम हो कि, संगठन महामंत्री पवन साय के पहली बार रांची पहुंचने पर शुक्रवार देर शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ लौट गए।

Tags - Jharkhand BJP Pawan Sai Gajendra Singh Patel Organizational Strategy Jharkhand News Jharkhand Latest Update