logo

मरीजों को मुबंई वाली सुविधा रांची में मिलेगी, 400 करोड़ की लगात से बने कैंसर अस्पताल का आज सीएम करेंगे उदघाटन

01032.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची सहित राज्य भर के कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मुबंई, दिल्ली व चेन्नई जैसे बड़े महानगरों में नहीं जाना होगा। महानगरों जैसी सुविधा अब रांची में ही मरीजों को मिलने वाली है। दरअसल 12 मई (शुक्रवार) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के कदमा में बने रांची कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर का उदघाटन करेंगे। टाटा कंपनी की ओर से संचालित होने वाले इस अस्पताल के निर्माण पर करीब चार सौ करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

मरीजों को रजिस्ट्रेशन के लिए देना पड़ रहा 135 रुपए
इस अस्पताल का शिलान्यास 10 अक्तूबर, 2018 में हुआ था। जानकारी के अनुसार रिनपास की जमीन पर एक साल पहले ही यह अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। फिलहाल यहां ओपीडी चलाया जा रहा है। यहां  अभी मरीजों से रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर 135 रुपये लिया जा रहा। मतलब फिलहाल ओपीडी के अलावा मरीजों को कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं दी जा रही है। लेकिन उद्घाटन के बाद मरीजों को कई आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

50 प्रतिशत बेड स्थानीय मरीजों के लिए रहेगा रिजर्व
अस्पताल में फिलहाल 82 बेड उपलब्ध है। इसमें से 50 फीसदी बेड स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित रहेगा। बताते चलें कि अस्पताल को लेकर मिली जानकारी के अनुसार 14 ऑपरेशन थियेटर और 28 बेड का आईसीयू के भी रहने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि जरूरतमंद लोगों के लिए यहां आवासीय परिसर का निर्माण भी कराया जाएगा।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT