logo

हजारीबाग में 218 गृह रक्षकों का पारण परेड, अब देश सेवा में देंगे महत्वपूर्ण योगदान

home_guard2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग में रविवार को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में गृह रक्षकों की पारण परेड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग उपायुक्त शशि रंजन सिंह थे। इस पारण परेड में 218 होमगार्ड के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया और शानदार परेड का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि शशि रंजन सिंह ने कहा कि कठिन प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं ने जो देश रक्षा की शपथ ली है, उसे निभाते हुए वे समाज, राज्य और देश की सेवा में ईमानदारी से जुटें। उन्होंने होमगार्ड जवानों से अपील की कि वे अपनी शान और मान मर्यादा बनाए रखें और शांतिपूर्ण समाज बनाने में सहयोग करें। पारण परेड समाप्त होने के बाद उपायुक्त ने सभी जवानों को देश सेवा के लिए शपथ दिलाई।
होमगार्ड जिला समादेष्टा रोहित आनंद ने बताया कि प्रशिक्षुओं को 63 सप्ताह का इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें शस्त्र और गैर शस्त्र प्रशिक्षण के साथ-साथ विधि व्यवस्था संभालने के विषय में भी जानकारी दी गई। उन्होंने आशा जताई कि पारण परेड के बाद सभी होमगार्ड जवान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश और राज्य की सेवा में जुटेंगे। प्रशिक्षण प्रभारी पिंटू रजक ने कहा कि सभी होमगार्ड जवानों ने कड़ी मेहनत के साथ अपना प्रशिक्षण पूरा किया है और वे आने वाले समय में अपनी सेवा देंगे। पूरे प्लाटून का नेतृत्व आदर्श कुमार सिंह ने किया।


 

Tags - latest hazaribagh News hazaribagh news Updates latest hazaribagh news hazaribagh home Guard news home guard news Home Guard news Updates latest home guard news home Guard News Home Guard news home Guard news home Guard