logo

राज्य के निर्माण के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी, पार्टी के मिलन समारोह में बोले सुदेश 

राज्य के निर्माण के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी, पार्टी के मिलन समारोह में बोले सुदेश 

द फॉलोअप टीम, रांची 
वर्तमान स्थिति में परिवर्तन राज्य की आवश्यकता है और युवा परिवर्तन का वाहक बनें। राज्य के नव निर्माण के लिए युवाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। पार्टी के हर कार्यकर्ता जनता के आम राय को एक राय बनाने में अहम भूमिका सुनिश्चित करें। ये बातें सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कही है। 

बिजेंद्र कुमार और शैलेंद्र कुमार सिंह पार्टी में हुए शामिल 

उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार ने पदाधिकारियों की भूमिका को बदल दिया है। उनके कार्य प्रणाली के साथ-साथ आचरण भी बदल गया है। इनको मूल जिम्मेदारी से हटा कर दूसरे कार्यों में लगाया दिया गया है। जिसका सीधा असर आम जनता पर हो रहा है, लोग इससे परेशान है। मिलन समारोह में बड़कागांव विधानसभा से आए जेएमएम के पूर्व पंचायत अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार और गढ़वा के सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ छोटन की अगुवाई में विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदयस्ता ली। 

पार्टी के काम से नहीं मिली संतुष्टि 
वहीं पार्टी में शामिल जेएमएम के पूर्व पंचायत अध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने कहा कि कई वर्षों से जेएमएम के साथ काम किया, लेकिन उनके काम करने के तरीके से संतुष्टि नहीं मिली। इसी वजह से आज आजसू पार्टी में शामिल हो रहा हूं। आजसू पार्टी से जुड़ कर क्षेत्र के लोगों की सेवा करूंगा। गढ़वा के सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी के नीति-सिद्धांत एवं राज्य के विकास के प्रति पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो के दूरदर्शी सोच और काम करने के जज्बे से प्रभावित हो कर आजसू पार्टी की सदयस्ता ले रहा हूं।