logo

गिरिडीह के लेढ़वा पहाड़ में मिला महिला का अधजला शव, हत्या के बाद जलाने की आशंका

a507.jpg

गिरिडीह:


गिरिडीह में महिला की अधजली लाश मिली है. घटना लोकायनयनपुर थानाक्षेत्र की है जहां लेढ़वा पहाड़ी जंगल में सड़क किनारे महिला की लाश मिली. राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी. मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है. महिला का शव बुरी तरह से जल गया है जिसकी वजह से उसकी शिनाख्त करने में मुश्किल हो रहीी है. पुलिस के अलावा स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर से मृतका की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. 

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की सहायता से छानबीन
पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है. फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की सहायता से छानबीन की जा रही है. प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का ऐसा मानना है कि महिला की अन्यत्र हत्या करके शव को पहचान छुपाने इरादे से पहले जलाया गया और फिर लेढ़वा जंगल में लाकर फेंक दिया. आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी इस घटना का मिलान किया जा रहा है. स्थानीय लोगों से पूछताछ हो रही है. 

जंगल में अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस जघन्य वारदात का खुलासा जल्द किया जाएगा. 

Tags - GiridihGiridih NewsGiridih Women MurderWomen MurderGiridih PoliceCrime NewsCrime News in HindiJharkhand NewsJharkhand Crime NewsCrime News in Hindi Update