logo

पलामू सांसद वीडी राम ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, धान अधिप्राप्ति अवधि बढ़ाने की मांग

WhatsApp_Image_2026-04-10_at_6_31_38_PM.jpeg

पलामू 

केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात कर किसानों के मुद्दों पर चर्चा 
माननीय सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री  प्रहलाद जोशी से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड राज्य, विशेषकर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पलामू एवं गढ़वा जिलों के किसानों से संबंधित धान अधिप्राप्ति एवं लंबित भुगतान के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।धान खरीद और भुगतान में देरी से किसानों की परेशानी 
राम ने कहा कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति की निर्धारित अवधि 31 मार्च 2026 तक थी। राज्य सरकार की लापरवाही के कारण अभी भी कई किसानों के धान की खरीद नहीं हो पायी है। साथ ही, जिन किसानों से धान की खरीद की गई है, उन्हें भी अब तक भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है।धान अधिप्राप्ति अवधि बढ़ाने की मांग पर मिल सकारात्मक आश्वासन
किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने माननीय मंत्री से धान अधिप्राप्ति की अवधि को 30 अप्रैल 2026 तक बढ़ाने का अनुरोध किया, ताकि अधिक से अधिक छूटे हुए किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित की जा सके और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। इससे अधिप्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य को भी पूरा करने में सहायता मिलेगी। सांसद  राम ने बताया कि माननीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। मुझे उम्मीद है कि धान अधिप्राप्ति की अवधि का विस्तार होगा।

Tags - Palamu MPVishnu Dayal RamPrahlad JoshiPaddy ProcurementFarmers IssuesJharkhand FarmersPending PaymentsKharif Season 2025-26Procurement Deadline ExtensionGarhwa DistrictPalamu DistrictFood and Public Distribution MinistryFarmer Paym