logo

NDA प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में उत्साह, नेताओं ने दी बधाई

bhajpa2.jpg

रांची: 
झारखंड में राज्यसभा के 2 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत के बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह ने नाथवानी को जीत की बधाई देते हुए इसे एनडीए की एक महत्वपूर्ण सफलता बताया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और विधायक भी मौजूद रहे। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Tags - Jharkhand Rajya Sabha election Parimal Nathwani