logo

पारस अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, 5 गोली लगे मरीज का 15 घंटे बाद भी नहीं हुआ इलाज

paras_new_1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला के भरनो इलाके में बीते कल हेमंत कुमार नाम के व्यक्ति को जमीनी विवाद को लेकर 5 गोली मारी गई। जिसमें 4 गोली उसके शरीर में लगी और एक गोली छू कर निकल गई। घायल अवस्था में परिजनों ने आनन-फानन में रांची के पारस अस्पताल में इलाज के लिए संपर्क किया। अस्पताल द्वारा कहा गया कि उनके पास सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं और मरीज का इलाज हो जाएगा। लेकिन जब घायल को अस्पताल ले जाया गया तो 15 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका इलाज नहीं किया गया। इस पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और फिर मरीज को रिम्स ले जाया गया।
परिजनों ने पारस अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल ने इलाज से पहले पैसे मांगे थे। पहले अस्पताल ने कहा कि सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन वहां पहुंचने पर बताया गया कि अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। मरीज को सीटी स्कैन के लिए पहले सैमफोर्ड अस्पताल भेजा जाएगा और उसके बाद ही इलाज किया जाएगा। परिजनों ने इलाज के लिए पैसे भी दिए थे, लेकिन मरीज का इलाज नहीं किया गया। इलाज नहीं होने पर परिजनों ने पैसे वापस मांगे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन उन्हें पैसे नहीं दे रहा।ऐसे में प्रबंधन के आनाकानी से परेशान परिजन धरने पर बैठ गए है। परिजनों ने अस्पताल पर गैरजिम्मेदाराना व्यवहार और लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इतने गंभीर और आपात स्थिति में अस्पताल ने इलाज नहीं किया और झूठ बोला गया। इस घटना को लेकर परिजनों में काफी आक्रोश है।


 

Tags - paras hospital ranchi paras hospital irregularity Paras Hospital News paras Hospital Negligence Negligence of paras Hospital paras Hospital ranchi latest Jharkhand News jharkhand Updates paras Hospital news paras hospital updatesNegligence of pa