logo

अमरूद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी पारा शिक्षिका, गिरने से हुई मौत

WhatsApp_Image_2026-08-24_at_9_28_21_AM.jpeg

रांची
मांडर के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंदरो की 53 वर्षीय पारा शिक्षिका सेलेन कुजूर की शनिवार को पेड़ से गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से विद्यालय परिवार में भी मातम का माहौल है। 
खेत से लौटते समय हुआ हादसा
बताया गया कि शनिवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद सेलेन कुजूर धान के खेत में यूरिया डालने गई थीं। खेत का काम पूरा करने के बाद वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक छोटे पेड़ पर अमरूद देखकर उसे तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गईं। अमरूद तोड़ने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ीं। हादसे में उन्हें गंभीर चोट लगी और उनकी मौत हो गई। 
परिवार में पसरा मातम
सेलेन कुजूर के निधन से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को मंदरो कब्रिस्तान में ईसाई धर्म की रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर मांडर बीपीओ गुलाम सरवर, सीआरपी जयंत लकड़ा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अलीम अंसारी समेत शिक्षा विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों ने गहरा शोक जताया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Tags - Ranchi News Mandar News Jharkhand News Para Teacher Death Tree Fall Accident