द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय से मुलाकात करने रांची स्थित उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दीपिका पांडेय और उनके परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। पप्पू यादव ने कहा कि उनकी बेटी के असमय निधन की खबर ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं दीपिका पांडेय और उनके पूरे परिवार के साथ हैं।

बेटी को खोने का दुख शब्दों में बयां करना मुश्किल
पप्पू यादव ने कहा कि माता-पिता के लिए अपनी संतान को खोने का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। परिवार जिस अपार पीड़ा से गुजर रहा है, उसे महसूस कर उनका मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने इस कठिन परिस्थिति में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।