logo

सरायकेला में विश्व टीबी दिवस पर पंचायत मुखियों का सम्मान, 28 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

dtubwryum.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सरायकेला-खरसावां जिले के सभागार में आज विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट कार्य को पहचानते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने उन्हें प्रमाण-पत्र, शॉल और महात्मा गांधी का मोमेंटो प्रदान किया। जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जरूरत से अधिक जांच कार्यक्रम आयोजित करने से बेहतर परिणाम हासिल हुए हैं। इसी के तहत 28 पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया गया। उनके प्रदर्शन के आधार पर पंचायतों को सिल्वर और ब्रांच श्रेणी में विभाजित किया गया। नीमडीह और गम्हरिया की कुछ पंचायतों को सिल्वर श्रेणी में रखा गया, जबकि अन्य पंचायतें ब्रांच श्रेणी में शामिल की गई हैं।
जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिले के सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, ईचागढ़ सामुदायिक सीएचसी प्रभारी डॉ. हरेंद्र सिंह मुंडा और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि टीबी उन्मूलन में पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे प्रयास समाज में जागरूकता बढ़ाने में सहायक साबित होते हैं।

 

Tags - SaraiKela Kharsawan TB Day 2026 World TB Day celebrations India Panchayat leaders recognition TB initiative Nitish Kumar Singh SaraiKela Kharsawan TB awareness programs India Neemdeh and Gamharia Panchayats TB-free Civil Surgeon SaraiKela Kharsawan