द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने एक प्रज्ञा केंद्र संचालक और उनके पति को गोली मार दी। इस घटना में प्रज्ञा केंद्र संचालक के पैर में गोली लगी, जबकि उनके पति को गोली कान को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए लातेहार जिले के बरवाडीह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।