logo

पलामू में आदिम जनजाति की महिला की हत्या, पति ने शव को घर में छिपाया; फरार

ैदसाल.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करगढ़ पंचायत के मतनाग गांव में एक आदिम जनजाति महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने घर के भीतर छिपाकर रखे गए शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।


घर के भीतर छिपाकर रखा था शव
घटना की सूचना मिलने के बाद पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घर के अंदर से महिला का शव बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार महिला की शादी करीब दो वर्ष पहले विकास नामक युवक से हुई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पति की भूमिका संदिग्ध मिली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतका की पहचान का सत्यापन अभी नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक घर में केवल पति-पत्नी ही रहते थे।


नक्सल प्रभावित इलाके में हुई वारदात
पुलिस के अनुसार मृतका का घर घने जंगल के बीच स्थित है और आसपास कोई अन्य मकान नहीं है। इस इलाके में आदिम जनजाति के केवल दो परिवार ही निवास करते हैं। जिस स्थान पर यह वारदात हुई है, वह पलामू, चतरा और लातेहार जिलों का सीमावर्ती तथा अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। ऐसे दुर्गम इलाके में पुलिस और प्रशासन की पहुंच भी चुनौतीपूर्ण रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
 

Tags - Palamu Jharkhand Crime Murder Police