logo

पलामू पुलिस की बड़ी सफलता, NHAI फोरलेन पर फायरिंग की साजिश फेल, 8 अपराधी गिरफ्तार

kntu,t.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NHA के तहत चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य स्थल पर फायरिंग की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 08 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से देशी पिस्टल, कट्टा, जिंदा गोलियां और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पलामू पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एनएचएआई के निर्माण कार्य में लगे कर्मियों को डराने-धमकाने और रंगदारी वसूली के उद्देश्य से फायरिंग की योजना बना रहे हैं। ऐसे में पुलिस टीम ने सिगसिगिया फोरलेन निर्माण क्षेत्र में छापेमारी कर 03 युवकों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि अन्य को अलग-अलग स्थानों से दबोचा गया। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह फर्जी नाम कुबेर का इस्तेमाल कर ठेकेदारों को धमकी देता था। गिरोह का मुख्य संचालक सुजीत सिन्हा बताया जा रहा है, जबकि मिस्टर माइंड प्रिंस खान है जो को-ऑर्डिनेटर की भूमिका में था, जो विदेश में रहकर पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था।
पुलिस ने जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया है उनमें अमित चौधरी उर्फ रिंकू चौधरी, आकाश शुक्ला, कौशल पासवान उर्फ सौरभ कुमार, नीरज चंद्रवंशी, छोटन पासवान, अकरम अंसारी, अविनाश गिरि और बॉबी कुमार राम शामिल है. पुलिस ने इनके पास से 02 देशी पिस्टल, 02 देसी कट्टा, 04 मैगजीन, 14 ज़िंदा गोली, 07 मोबाइल फ़ोन, 03 मोटरसाइकिल और दहशत फैलाने के लिए छोड़ा गया एक परचा बरामद किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं यूएपी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी गहन जांच कर रही है। पलामू पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और रंगदारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News updates  Jharkhand News Updates Latest jharkhand News Palamu News Updates Palamu news Updates Palamu News updates Palamu news updates Palamu news in hindi