logo

फरार आरोपियों और वारंटियों पर पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 गिरफ्तार, 61 वारंट निष्पादित

rnusw6unyyse.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, पलामू प्रक्षेत्र, पलामू के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक, पलामू के नेतृत्व में 4 नवंबर से 5 नवंबर के बीच सम्पूर्ण जिले में संपत्ति मूलक अपराध के अभियुक्तों, वारंटियों एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध विशेष समकालीन अभियान संचालित किया गया।
इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सक्रियता और समन्वय के साथ कार्रवाई की। अभियान के परिणामस्वरूप 60 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 61 वारंटों का निष्पादन तथा 6 स्थायी वारंटों का निष्पादन किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य न्यायालय से निर्गत वारंटों एवं कुर्की आदेशों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करते हुए अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करना था।
पुलिस अधीक्षक, पलामू ने अभियान में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाएं, ताकि फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और जनता में सुरक्षा व विश्वास का माहौल और अधिक सशक्त बने। पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध नियंत्रण में जनसहभागिता को और अधिक मजबूती मिल सके।


 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand Updates in Hindi Palamu News updates Palamu news in hindi Palamu updates in hindi latest Palamu News Palamu updates Palamu Updates in hidni