logo

पलामू :  नशे में सरकारी पिस्टल गुम करने वाले जवान को एसपी ने किया सस्पेंड, कहा- ये व्यक्तिगत गलती

ACTION00.jpg

पलामू 

पलामू में शराब के नशे में ड्यूटी के दौरान सरकारी हथियार गुम करने के मामले में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने सख्त कार्रवाई की है। टाइगर मोबाइल में तैनात जवान बैजनाथ प्रसाद यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एसपी रीष्मा रमेशन ने साफ कहा कि यह मामला किसी प्रशासनिक विफलता का नहीं, बल्कि जवान की गंभीर व्यक्तिगत लापरवाही का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पलामू पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब 12:40 बजे जवान बैजनाथ यादव नशे की हालत में था, इसी दौरान उसका सरकारी पिस्टल गिर गया। मामले की सूचना मिलते ही टीओपी-2 थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने तुरंत खोज अभियान चलाया। स्टेशन रोड स्थित नगर निगम की एक दुकान के पास से सरकारी हथियार सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि राहत की बात यह रही कि उक्त हथियार का किसी भी आपराधिक घटना में इस्तेमाल नहीं हुआ और समय रहते उसे सुरक्षित रूप से रिकवर कर लिया गया।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest