logo

पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी

WhatsApp_Image_2026-07-11_at_11_27_23.jpeg

पलामू
पलामू पुलिस ने बाल तस्करी और बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पड़वा एवं नावाबाजार थाना क्षेत्र से कुल 27 नाबालिग बच्चों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है।  सभी नाबालिग लातेहार जिला के मनिका के रहने वाले हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिहार के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। मानव तस्करी के इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और सभी बच्चों के परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पड़वा के थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि 14 नाबालिगों का रेस्क्यू किया गया है। वहीं नावाबाजार के थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि 13 नाबालिगों का रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू के बाद नाबालिग लड़कियों को सखी वन स्टॉप सेंटर जबकि लड़कों को बाल गृह भेजा जा रहा है। CWC (बाल कल्याण समिति) के सदस्य रवि शंकर ने बताया कि नाबालिगों के रेस्क्यू होने की जानकारी मिली है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस एवं प्रशासनिक जांच में प्रारंभिक जानकारी मिली है कि सभी नाबालिगों को धान रोपने के लिए बिहार के सासाराम इलाके में भेजा जा रहा था।
 

Tags - Palamu Jharkhand Child Trafficking Child Rescue Police Action