logo

पलामू में चोरी की शक में भीड़ ने ली युवक की जान, एक की हिरासत 

mob5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पलामू  जिला स्थित पड़वा थाना क्षेत्र के कोकरसा गांव से मॉब लिंचिंग का एक मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने शनिवार की देर रात चोरी के शक में एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ती को हिरासत में लिया है वहीं, अन्य के खिलाफ छापेमारी कर रही है। हालांकि, पुलिस द्वारा एंबुलेंस बुलाकर युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया वहीं, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम पवन बताया गया है। बताया जा रहा है कि युवक कासियाडीह गांव गया हुआ था। वहीं, ग्रामीणों ने उसे चोर समझ कर बंधक बना लिया और हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद पवन की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पवन बैटरी चोरी करने गांव में घुसा था।

बहरहाल, पुलिस इस पूरे मामले में आगे की छानबीन कर रही है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ मॉब लिंचिंग की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। इधर, पुलिस को छानबीन में इस बात की भी सूचना मिली है कि 2024 में पवन पर कुछ लड़कियों पर टिप्पणी करने का भी आरोप लगा था।

Tags - Palamu Mob Lynching Case Padwa Police Station Kokarsa Village Incident Youth Beaten to Death Theft Suspicion Killing Pawan Murder Case Medinirai Medical College and Hospital Jharkhand Crime News One Person Detained Police Investigation Ongoing B